September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सीबीआई ने 30 स्थानों पर की छापेमारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती मामला
नयी दिल्ली,06 अगस्त (आरएनएस)।केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा उपनिरीक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को 30 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में जेकेएसएसबी के सदस्य नारायण दत्त, बिचौलियों और उम्मीदवारों सहित 32 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जम्मू में 28 स्थानों और श्रीनगर तथा बेंगलुरू में एक-एक स्थान पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने प्राथमिकी में जम्मू में पदस्थापित एक चिकित्सा अधिकारी करनैल सिंह, अखनूर स्थित एक ‘कोचिंग सेंटर’ के मालिक अविनाश गुप्ता और बेंगलुरु की एक कंपनी को भी नामजद किया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अनियमितताओं की शिकायतों के बाद पिछले महीने जम्मू-कश्मीर पुलिस में उपनिरीक्षकों (एसआई) की भर्ती रद्द कर दी थी और चयन प्रक्रिया की जांच सीबीआई को सौंपी थी।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading