20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तेलंगाना में 1 दिन में कोरोना के 730 मामले

हैदराबाद, 22 जून | तेलंगाना में रविवार को कोरोना से संक्रमण के मामलों में इजाफे का रिकार्ड कायम हुआ। पहली बार एक दिन में कम से कम 730 वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,892 हो गई। एक दिन पहले, शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 546 मामले सामने आए थे और शुक्रवार को आंकड़ा 499 तक पहुंचा था।

संक्रमण से रविवार को और 7 लोगों की मौत हो गई, जिससे मौतों की कुल संख्या बढ़कर 210 हो गई।

जन स्वास्थ्य विभाग के निदेशक द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 3,297 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 57,054 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 225 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 3,731 हो गई। इस समय 3,861 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment