23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

धोखाधड़ी को कम करने के लिए बैंक एआई पर खर्च करेंगे अतिरिक्त 31 बिलियन डॉलर

नई दिल्ली  ,07 अगस्त (आरएनएस)। धोखाधड़ी को कम करने के लिए 2025 तक दुनिया भर के बैंकों द्वारा मौजूदा सिस्टम में एम्बेडेड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर अतिरिक्त 31 बिलियन डॉलर खर्च होने की उम्मीद है। इसी तरह दुनिया भर में बैंकिंग अधिकारियों के लिए, धोखाधड़ी के मामलों को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। आईडीसी रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया गया है।
आईडीसी फाइनेंशियल इनसाइट्स के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट माइकल अरनेटा ने कहा, डिजिटल प्रोडक्ट्स और सर्विस, नए चैनलों और नई भुगतान के साथ आने की प्रक्रिया में, व्यवसाय धोखाधड़ी के खिलाफ मौजूदा रक्षा तंत्र को कम कर सकते हैं।
अरनेटा ने कहा, जो पहले अच्छी तरह से काम करता था, वह अब व्यापार की अधिक डिजिटल दुनिया में पर्याप्त नहीं होगा। धोखाधड़ी प्रबंधन क्षमताओं को निरंतर अपडेट करने की आवश्यकता है।
बैंकिंग इंडस्ट्री दो संकट परि²श्यों के बीच है, प्रत्येक पक्ष को ऐसे समाधानों की आवश्यकता है जो एक दूसरे के विपरीत चल सके।
अरनेटा ने कहा, वित्तीय सेवा संस्थानों, बैंकों, बीमा कंपनियों और पूंजी बाजार जैसी फर्मों को राजस्व और जोखिम प्रबंधन के बीच संतुलन बनाना चाहिए।
अरनेटा ने कहा, इंडस्ट्री एक सेवा के रूप में बैंकिंग (बीएएएस) और डिजिटल लाइफस्टाइल इकोसिस्टम जैसे नए सहयोग का अनुसरण कर रहा है। जो बहुत स्पष्ट है, वह यह है कि डिजिटल-फस्र्ट होने का मतलब वित्तीय सेवाओं की रिकवरी में अद्वितीय क्षण के साथ जुडऩा।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading