20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

तेनु दिल विच रखा गाना आपको खास व्यक्ति की याद दिलाकर चेहरे पर लाएगा मुस्कान: काव्या थापर

कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय कर चुकी काव्या ने अपने पिछले गीत की प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए कहा, मुझे अपने पिछले गीत बारिश के दिन के लिए इतने प्यार की उम्मीद नहीं थी, लेकिन हमें जो प्यार मिला वह वास्तव में अभूतपूर्व है, और मैं इसके लिए अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। बारिश के दिन गाने को भारी सफलता मिलने के बाद, दर्शक इस नए ऑन-स्क्रीन जोड़े काव्या थापर और पारस अरोड़ा की प्रशंसा करना बंद नहीं कर पा रहे है, जिन्हें अब गाने में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण बहुत ही ज़्यादा प्यार मिल रहा है। अब वे तेनु दिल विच रखन के साथ वापस आ गए हैं, जो एक रोमांटिक प्रेम कहानी के साथ वर्ष का सबसे भावपूर्ण प्रेम गीत बन रहा हे। कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय कर चुकी काव्या ने अपने पिछले गीत की प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए कहा, मुझे अपने पिछले गीत बारिश के दिन के लिए इतने प्यार की उम्मीद नहीं थी, लेकिन हमें जो प्यार मिला वह वास्तव में अभूतपूर्व है, और मैं इसके लिए अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।अपने गीत तेनु दिल विच रखा के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री कहती हैं, यह गीत एक बहुत ही मज़ेदार गीत है जो आपको बस इसके प्यार में डूबा देगा। यह प्यार और रोमांस के जादू और उनके मज़ेदार पलों के बारे में है। मे उन सब का शुक्रिया अदा करना चाहती हु जिन्होंने इस गाने को इतना प्यार दिया की कुछ ही घंटो में 2 मिलियन से अधिक व्यूज हो गए हे। मुझे बहोत जनो की प्रतिक्रिया आ रही हे की उन्हें गाना बहोत ही ज्यादा पसंद आ रहा हे और में आपको दावा कर सकती हु की यह गाना सुनते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी आपके किसी खास व्यक्ति की याद दिलाएगी।इस मधुर गीत के लिए भावपूर्ण आवाजें राज बर्मन और सखी होल्कर ने दी हैं।

अन्य ख़बरें

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

Leave a Comment