September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र में मोमोज का ठेला लगाने वाला कोरोना पॉजिटिव

ग्वालियर, 22 जून | मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, ग्वालियर में हट मोमोज का ठेला लगाने वाले युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है और उसने ठेले वाले के संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। जिलाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि बिरलानगर निवासी 28 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों से कहा गया है कि वह अपनी जांच अवश्य करा लें।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार बिरलानगर निवासी व्यक्ति गोला का मंदिर पर जीतू हट मोमोज एवं सीपी कलोनी मुरार में देहली हट मोमोज के नाम से ठेला लगाता था। उक्त ठेला लगाने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण जो लोग भी उसके संपर्क में आए हैं उनसे जिला चिकित्सालय मुरार में जांच कराने को कहा गया है।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading