September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार की नई कैबिनेट को लेकर मंथन जारी, आरजेडी को मिलेंगे 17 मंत्रालय- कांग्रेस का होगा 4 पद पर कब्जा

नई दिल्ली ,12 अगस्त (आरएनएस)। भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़कर बिहार में नई सरकार बन गई है। राज्य में सीएम के रूप में जेडीयू के नीतीश कुमार तो उपमुख्यमंत्री के रूप में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव शपथ ले चुके हैं। ऐसे में अब बिहार की नई कैबिनेट को लेकर मंथन जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि 16 अगस्त को नीतीश-तेजस्वी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो सकता है। वहीं अब सरकार में शामिल सभी पार्टियों में विभागों को लेकर होड़ सी मची है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जेडीयू ने आरजेडी के कोटे में 17 मंत्रालय देने का मन बना लिया है, तो दूसरी तरफ जेडीयू अपने पिछले सभी मंत्रियों को एक बार फिर पद देने का सोच रही है। बताया जा रहा है कि आरजेडी ने कांग्रेस के लिए भी मंत्रिपद की मांग की है। आरजेडी ने कांग्रेस के लिए तकरीबन तीन से चार मंत्री पद मांगे हैं। वहीं विधानसभा स्पीकर को लेकर भी माथापच्ची जारी है। माना जा रहा है कि आरजेडी विधानसभा स्पीकर का पद भी पास रखना चाहती है।

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading