27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

नागार्जुन की द घोस्ट की शूटिंग हुई पूरी, 5 अक्टूबर को रिलीज होगी ये फिल्म!

साउथ के सबसे फेमस स्टार्स में से एक नागार्जुन इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले है। इसके अलावा नागार्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म द घोस्टÓ को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए है। उनकी इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंताजर कर रहे है। इस फिल्म से जुड़े कई अपडेट सामने आ चुके है। अब खबर आ रही है द घोस्टÓ की शूटिंग पूरी हो गई है और इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंताजर कर रहे है। नागार्जुन जल्द ही अपनी दो फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को हिलाने आ रहे है। ब्रह्मास्त्र में वो आलिया और रणबीर के साथ नजर आने वाले है, तो फिल्म द घोस्टÓ में उनका एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। नागार्जुन की फिल्म द घोस्टÓ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, इस फिल्म रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म से जुड़ा मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मूवी की शूटिंग पूरी होने की बात बताई गई है। आपको बता दें कि नागार्जुन की ये फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में नागार्जुन के साथ सोनल चौहान भी लीड रोल में नजर आने वाली है। तो चलिए देखते है फिल्म के मेकर्स द्वारा शेयर किया गया वीडियो जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।नागार्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म द घोस्टÓ में एक्शन अवतार में नजर आने वाले है, इसकी झलक टीजर में देखने को मिली थी। अब फैंस को 5 अक्टूबर का इंतजार है, जिस दिन वो अपने सुपरस्टार को बड़े पर्दे पर देखेंगे। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

तनुश्री दत्ता का ‘वेटरन’ शब्द पर निशाना, कहा- ‘उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading