November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नीतीश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 31 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

पटना 16 Aug. (Rns): बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार किया गया और 31 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 16, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के 11, कांग्रेस के 02, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के एक और एक निर्दलीय को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन 31 मंत्रियों ने ली शपथ
जदयू (11) – विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, संजय झा, मदन सहनी, शीला कुमारी, सुनील कुमार,मोहम्मद जमा खान, जयंत राज

राजद (16)- तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रमानंद यादव, कुमार सर्वजीत, ललित यादव, समीर कुमार, चंद्रशेखर, जितेंद्र कुमार राय, अनीता देवी, सुधाकर सिंह, इसराइल मंसूरी, सुरेंद्र राम, कार्तिकेय सिंह, शहनवाज आलम, शमीम अहमद

कांग्रेस (2)- आफाक आलम, मुरारी गौतम

हम (1)- संतोष कुमार

निर्दलीय (1)- सुमित कुमार सिंह

गौरतलब है कि 10 अगस्त को महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जदयू नेता नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद आज ही शाम साढ़े चार बजे मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment