20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अंबानी परिवार को धमकी देने वाले को कोर्ट ने 20 अगस्त तक भेजा पुलिस कस्टडी में, पूछताछ में हो सकते हैं कई खुलासे

नई दिल्ली ,16 अगस्त (आरएनएस)। भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आतंकी अफजल गुरु बनकर फोन करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार विष्णु भौमिक नाम के आरोपी ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार को विष्णु ने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में 9 बार फोन करके ये धमकी दी, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से लोकेट कर दहिसर से गिरफ़्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी से पता चला कि आरोपी ने आतंकी अफजल गुरु का नाम लेकर फोन किया था। सूत्रों के मुताबिक विष्णु ने अफजल गुरु के बारे में पढ़ा है और इसी वजह से उसने अफजल गुरु के नाम से फोन किया था। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि उन्हें जांच करना है कि आखिर इसने अफजल गुरु का नाम क्यों लिया और इसके साथ और कितने लोग हो सकते हैं? वहीं आरोपी विष्णु की दक्षिण मुंबई में एक ज्वेलरी की दुकान है. मुंबई के झवेरी बाजार में हुए बम धमाके में उसकी दुकान का नुकसान हुआ था। वहीँ, आरोपी के वकील ने कोर्ट में कहा कि जो भी फोन गया था वो फोन उस व्यक्ति को नहीं गया था जिसके नाम की धमकी है। ये कॉल हॉस्पिटल के लैंड लाइन पर की गई थी। इस बात का व्यापारी (मुकेश अंबानी) से कोई सम्बंध नहीं है। वहीँ, विष्णु मानसिक रूप से बीमार है और 2021 में डॉक्टर ने उसे इसका सर्टिफिकेट भी दिया है। वो अब भी डॉक्टर से इसका इलाज करवा रहा है। अगर उसने फोन किया भी है तो उसका कोई उद्देश नहीं था। इसी वजह से पुलिस को उनके द्वारा लगाई धाराओं को बदलना चाहिए और आरोपी को जेल कस्टडी में भेजना चाहिए।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment