20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शोपियां कासो अभियान के दौरान आतंकवादियों हथगोले फेंके

श्रीनगर 17 Aug. (Rns) : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में कल रात घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हथगोले फेंके। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आज यहां बताया कि हमले में किसी को नुकसान या चोट नहीं पहुंची लेकिन आतंकवादी घेराबंदी से बचकर भाग गये। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात कुटपोरा शोपियां में सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना पर तलाशी और घेराबंदी (कासो) अभियान शुरु किया था।

पुलिस के ट्वीट में कहा, “तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंके। जिसके बाद तलाशी दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये।”

पुलिस और सुरक्षा बलों को एक घर के अंदर से छुपाकर रखे गये हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

इससे पहले मंगलवार को जिले में आतंकवादियों ने हमलाकर एक कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके भाई घायल कर दिया था।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment