21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

जयपुर में जिंदा जलाई गई महिला शिक्षिका ने अस्पताल में तोड़ा दम

जयपुर ,17 अगस्त (आरएनएस)। जयपुर के निकट एक गांव में 10 अगस्त को जिंदा जलाई गई एक महिला शिक्षिका की बीती ७देर रात यहां एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें नेटिजन्स पुलिस की भूमिका और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार घटना जयपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर रायसर गांव की है। पीडि़त की पहचान अनीता रेगर (32) के रूप में हुई है, जो वीणा मेमोरियल स्कूल में शिक्षिका थी।
10 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे कुछ बदमाशों ने अनीता को घेर लिया, जब वह अपने छह साल के बेटे के साथ स्कूल जा रही थी।
खुद को बचाने के लिए अनीता कालू राम रेगर नाम के शख्स के घर में घुस गई और मदद के लिए 100 नंबर डायल किया। हालांकि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद आरोपित ने अनीता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
महिला दर्द से कराहती रही तो आसपास के लोग उसके बचाव में आने की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे।
घटना की सूचना मिलते ही महिला का पति ताराचंद अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। अनीता को तब 70 प्रतिशत जली हुई जामवारामगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। सात दिनों तक जिंदगी की जंग लडऩे के बाद मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, अनीता ने कथित तौर पर आरोपियों को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। जब उसने पैसे वापस मांगे तो वे उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और मारपीट भी की।
मामले में 7 मई को अनीता ने कथित तौर पर रायसर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपितों का हौसला और बढ़ गया।
ताराचंद ने दावा किया कि आरोपी उसके रिश्तेदार हैं।
सूत्रों ने कहा कि वीडियो 10 अगस्त को मौके पर ही शूट किए गए थे, पुलिस ने लोगों से कहा था कि वे इसे किसी के साथ मामले को साझा न करें। हालांकि, महिला की मौत की खबर आने के बाद वीडियो वायरल हो गया।
पुलिस ने यह भी कहा था कि वे जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे। हालांकि, महिला की मौत के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
एएसपी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment