September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ED का बड़ा एक्शन, मुख्‍तार अंसारी के घर समेत करीबियों के यहां छापेमारी

लखनऊ 18 Aug. (Rns): गाजीपुर में मुख्तार अंसारी में घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित मुहम्मदाबाद घर पर और उनके करीबियों के यहां भी छापेमारी की है। ईडी की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी टीम आज सुबह ही मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के पैतृक घर पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों विक्रम अग्रहरी, गणेश मिश्रा के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। साथ ही ईडी टीम ने खान बस सर्विस के मालिक के ठिकानों पर भी छापा मारा है।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली और यूपी मिलाकर बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों से जुड़े 11 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों, सीए और करीबी सहयोगियों के यहां भी रेड चल रही है। दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर समेत कई ठिकानों पर यह कार्रवाई जारी है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह के सदस्यों द्वारा संचालित भूमि हथियाने और अवैध व्यवसायों से संबंधित कई मामलों के आधार पर 1 जुलाई, 2021 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) यानी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर टीएमसी ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

Newsdesk

यूपीएससी भर्ती 2026: साइंटिस्ट सहित 122 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां जानें वैकेंसी से जुड़ी पूरी डिटेल

Newsdesk

मध्‍य प्रदेश: चित्रकूट में उफान पर मंदाकिनी; 1,438 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading