23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कानपुर हिंसा : तीन साजिशकर्ताओं पर जल्द लगेगी रासुका,56 आरोपी जेल में बंद

कानपुर ,19 अगस्त (आरएनएस)।  शहर में नई सड़क में बीती तीन जून को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दूसरे केस में भी 52 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पहले केस में भी यह संख्या 52 ही है। इन दोनों केसों में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगनी बाकी है। तीसरे केस में भी जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। तीनों केसों में अधिकतर आरोपी एक ही हैं।
नई सड़क पर तीन जून को हिंसा हुई थी। बेकनगंज थाने में तीन केस दर्ज किए थे। पुलिस ने 62 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसमें से छह बेकसूर थे,जिनको पुलिस ने जेल से रिहा कराया था। वर्तमान में 56 आरोपी जेल में बंद हैं। दो सप्ताह पहले पुलिस ने एक केस में 47 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
अब उस केस में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। दूसरे केस में भी 52 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पुलिस ने दाखिल कर दिया है। जो चार आरोपी बचे हैं, जल्द उनके खिलाफ भी साक्ष्य संकलन कर पुलिस चार्जशीट लगाएगी।
मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी पर रासुका लगाया जा चुका है। उसके तीन करीबी साथी जावेद, राहिल और एक अन्य की रासुका की फाइल पुलिस ने तैयार कर ली है। जैसे-जैसे यह आरोपी जमानत अर्जी कोर्ट में लगाएंगे वैसे ही पुलिस रासुका की प्रक्रिया पूरी करेगी। उधर फंडिंग करने वाले बिल्डर हाजी वसी व मुख्तार बाबा पर रासुका लगना मुश्किल है,क्योंकि हिंसा भड़काने व सीधे तौर पर उसमें शामिल होने के साक्ष्य नहीं है।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading