June 23, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए पिएं केला खजूर मिल्कशेक, मिलेंगे कई फायदे

अगर आप दुबले-पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको केला और खजूर से बने मिल्कशेक का सेवन जरूर करना चाहिए। केले में मौजूद फाइबर और कैलोरी की अधिक मात्रा आपको वेट गेन करने में मदद कर सकती है। वहीं खजूर में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों के विकास में सहायक साबित हो सकते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि लोगों को वर्कआउट के बाद केला और खजूर से बने मिल्कशेक का सेवन करने को कहा जाता है। दरअसल इससे शरीर अंदर से मजबूत होता है और आप स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ा पाते हैं। केला औक खजूर मिल्कशेक वजन बढ़ाने के साथ आपके हार्ट हेल्थ, हड्डियों के विकास और स्किन के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इससे आपको पूरे दिन भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा इनमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी6, विटामिन सी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। केला और खजूर से बने मिल्कशेक में आप ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। 1. मसल्स मजबूत बनाएवजन बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप मसल्स गेन करने वाली चीजों का स्वस्थ तरीके से सेवन करें। ताकि आपका शरीर सुडौल नजर आए। इसके लिए आपको केला और खजूर से बना मिल्कशेक जरूर पीना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कार्ब्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इनमें विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में ले सकते हैं। 2. खून की कमी दूर करेकई लोगों का वजन इसलिए भी नहीं बढ़ पाता है क्योंकि उनके शरीर में सही मात्रा में खून नहीं बन पाता है। इसके अलावा हीमोग्लोबिन की कमी के कारण वजन कम हो सकता है। लेकिन केला और खजूर में आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो खून की कमी को दूर कर सकते हैं। इससे आप स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ा पाते हैं। 3. इम्यून सिस्टम मजबूत अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, तो उस स्थिति में भी आपका वजन नहीं बढ़ पाता है। बल्कि इस स्थिति में आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आपको अपने आहार में केला और खजूर से बने मिल्कशेक का सेवन करना चाहिए। दरअसल केला, खजूर और दूध, इन तीनों चीजों का मिश्रण आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे आप वायरल बीमारियों से भी बच सकते हैं और स्वस्थ रहते हैं। 4. एनर्जी से भरपूर केला और खजूर मिल्कशेक वजन बढ़ाने के साथ-साथ आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर भी रखते हैं। दरअसल केला और खजूर में प्रचुर मात्रा में का कार्ब्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको पूरे दिन एनर्जी देते हैं। कैसे तैयार करें केला और खजूर मिल्कशेकवजन बढ़ाने के लिए आप फुलक्रीम दूध में दो केले को मिक्स करके ब्लेंड कर लें। फिर उसमें खजूर मिलाकर उसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। आप चाहे तो इसमें शहद और नट्स मिलाएं। दूध, केला और बादाम का मिश्रण भी आपको मसल्स गेन करने में मदद कर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसे आप एक्सरसाइज करने के बाद भी पी सकते हैं।

अन्य ख़बरें

क्या कम हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत

Newsdesk

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

Newsdesk

ये रोजमर्रा की आदतें बनाती हैं समय से पहले बूढ़ा,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading