19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया हताशा की राजनीति, बोले-2027 में भी बारी नहीं आने वाली



चंडीगढ़, 27 अक्टूबर  चंडीगढ़ में ‘आप’ के महासचिव और सीनियर लीडर बलतेज सिंह पन्नू ने कांग्रेस के प्रदर्शन, भाजपा नेताओं रवनीत बिट्टू और सुनील जाखड़ के बयानों और विधानसभा सत्र में उठे पानी के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पन्नू ने पत्रकारों से बात करते हुए सुनील जाखड़ के आरोपों का जवाब दिया।


बलतेज सिंह पन्नू ने कहा, “आरोप लगाया गया है कि पुलिस की मिलीभगत से हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी को भागने दिया गया। यह मामला 2023 का है। वह जेल में था और उसे पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद वह नहीं लौटा। लेटर के हिसाब से उसको 23/01/24 को तीन महीने की अंतरिम बेल पर रिहा किया गया था और वापसी की तारीख 13/02/24 थी, लेकिन वो वापस नहीं आया।”

पन्नू ने कहा कि उन्हें नहीं पता जाखड़ साहब को यह जानकारी कहां से मिली कि पुलिस ने उसे भागने में मदद की, जबकि वह तो कोर्ट के आदेश पर जमानत पर बाहर था। यह कहना कि मिलीभगत के साथ उसे भगा दिया गया, गलत है।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पन्नू ने कहा, “कांग्रेस घबरा गई है। उसे समझ आ गया है कि 2027 में भी उसकी बारी नहीं आने वाली। आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए कामों का उनके पास कोई जवाब नहीं है। जब लोगों के पास कोई जवाब नहीं होता तो वे ऐसा बर्ताव करने लगते हैं।”

उन्होंने राहुल गांधी से भी सवाल पूछते हुए कहा कि उन्होंने किस तरह के लोगों को चुनकर यहां भेजा है। ये लोग तीन-चार बार विधायक चुने जा चुके हैं, फिर भी इन्हें नियमों की जानकारी नहीं है और न ही यह पता है कि दूसरे सदस्यों का सम्मान कैसे करना चाहिए।

रवनीत सिंह बिट्टू पर निशाना साधते हुए पन्नू ने कहा कि बिट्टू की स्थिति अभी वैसी ही है। वे फिलहाल खाली हैं और उनकी राज्यसभा सदस्यता खत्म हो चुकी है। बिट्टू को ‘हरी के पट्टन’ जाना चाहिए और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सतलुज’ देखनी चाहिए, जिसमें दिखाया गया है कि उनके पूर्वजों की वजह से कितने लोगों की जान गई थी। उन्हें देखना चाहिए कि वहां कितने लोग बह गए थे। बिट्टू ने आज तक उस घटना के बारे में कुछ नहीं कहा है। अगर वे निजी टिप्पणियां करना चाहते हैं, तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि ‘कटिया’ घटना के लिए जिम्मेदार लोगों ने कौन-सी बोतल पी थी। क्या वह वही बोतल थी जो बिट्टू अपने साथ लेकर घूम रहे हैं या फिर कोई और बोतल थी?

अन्य ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, बोलीं- तुरंत माफी मांगें

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

कांग्रेस की लड़ाई व्यापारियों के खिलाफ नहीं, वोट के अधिकार के लिए है: रविंदर शर्मा

Newsdesk

Leave a Comment