39.6 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
खेल

चिंता की बात नहीं, द्रविड़ समय पर लौट आयेंगे : शास्त्री

बेंगलुरु ,24 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपने उत्तराधिकारी राहुल द्रविड़ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि द्रविड़ कोरोना को मात देकर भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिये मैदान पर आ जायेंगे।
उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इससे ज्यादा फर्क पड़ेगा। आज उसे कोविड-19 न कहें, वह सिर्फ फ्लू है। द्रविड़ तीन-चार दिन में स्वस्थ होकर मैदान पर लौट आएंगे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ टीम के यूएई रवाना होने से पहले कोरोना संक्रमित पाये गये। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को उम्मीद है कि द्रविड़ कोरोना से उबरने के बाद भारतीय दल में शामिल होंगे। वह फिलहाल बीसीसीआई की चिकित्सीय टीम की निगरानी में हैं।
शास्त्री ने कोरोना को लेकर यह भी कहा कि अगर भारतीय टीम इंग्लैंड टेस्ट शृंखला का पांचवां और अंतिम मैच 2021 में ही खेलती तो वह शृंखला जीत सकती थी।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट 2021 में कराने के लिये प्रयास किये गये थे, लेकिन कोरोना वायरस के कई मामले सामने आने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। यह मैच अंतत: जुलाई 2022 में खेला गया, जिसे जीतकर इंग्लैंड ने शृंखला 2-2 से ड्रॉ की।
शास्त्री ने कहा, जब मुझे पिछले साल कोरोना संक्रमण हुआ था, मैं छह दिन में ड्रेसिंग रूम में लौट सकता था। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगर मैं छह-सात दिन में ड्रेसिंग रूम में लौट गया होता और हमने वह मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला होता, तो हम वह मैच जीतते। अब आप कोरोना की बात मत कीजिये, यह सिर्फ फ्लू है। दो पैरासिटामोल खाइए और आप भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिये मैदान पर वापस होंगे।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, ओयारजाबल ने किए दो गोल

Newsdesk

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार, कप्तान हरमनप्रीत बोलीं- दुर्भाग्य से हम कुछ मौके नहीं भुना सके

Newsdesk

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: मारिजैन कप्प का ऑलराउंडर प्रदर्शन, साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading