31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगी राजकुमार और सान्या की हिट द फर्स्ट केस

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हिट द फर्स्ट केस 15 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। अब फिल्म ह्रञ्जञ्ज पर उतरने के लिए तैयार है। यह फिल्म 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगी। मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने यह घोषणा की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब निर्माताओं को ह्रञ्जञ्ज पर फिल्म के लिए अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद है। फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है और राजकुमार एक पुलिस अफसर की भूमिका हैं। वहीं, सान्या, राजकुमार की लेडी लव के किरदार में नजर आई हैं। हिट द फर्स्ट केस इसी नाम से बनी तेलुगु फिल्म का रीमेक है। फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानु ने किया है। वहीं इसका निर्माण टी-सीरीज ने दिल राजू प्रोडक्शन्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से पहले राजकुमार और सान्या ने इसका खूब प्रमोशन किया था। एक कार्यक्रम में राजकुमार ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा था कि यह उनका अब तक का सबसे अलग अवतार है। उन्होंने कहा था, हिट के पहले मुझे किसी ने ऐक्शन फिल्म नहीं दी थी। मैंने इसका भरपूर लुत्फ लिया है। इसका ऐक्शन असली है। इस फिल्म को लेकर मैं गौरवान्वित हूं। इसमें मेरा अलग अवतार देखने को मिलेगा। बीते दिनों आलिया भट्ट की डार्लिंग्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दुनियाभर से दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के वॉच आवर अब भी बढ़ रहे हैं। इसके अलावा दर्शकों को नेटफ्लिक्स पर शेफाली शाह की दिल्ली क्राइम 2 का इंतजार है। यह शो 26 अगस्त को रिलीज होगा। नेटफ्लिक्स पर साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश शिवन की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंटरी प्रसारित होने की भी चर्चा है। राजकुमार इन दिनों जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म मिस्टर ऐंड मिसेज माही की शूटिंग कर रहे हैं। सान्या मल्होत्रा भी अपनी अगली फिल्म सैम बहादुर की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में वह सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे विक्की कौशल के ऑपोजिट दिखेंगी।

अन्य ख़बरें

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : माइक्रो ड्रामा कहानी कहने की एक विकसित शैली, सिनेमा का ‘फास्ट फैशन’ नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading