20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

दुनिया भर में मंकीपॉक्स के नए मामलों में गिरावट : डब्ल्यूएचओ

जिनेवा ,26 अगस्त। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनिया भर में मंकीपॉक्स के नए मामलों की संख्या में कमी देखने को मिली है। जारी एक बयान में वैश्विक स्वास्थ्य निकाय के हवाले से कहा, 15-21 अगस्त की अगर तुलना करें तो 21 प्रतिशत कम मामले थे।
पिछले चार हफ्तों में, मंकीपॉक्स की संख्या बढ़ रही थी।
बयान में कहा गया है, यह कमी यूरोपीय क्षेत्र में घटते मामलों की संख्या के शुरुआती संकेतों को दर्शा सकती है, जिसकी बाद में पुष्टि करने की आवश्यकता होगी।
यूरोपीय क्षेत्र में यूरोपीय संघ से लेकर तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, रूस और इजराइल तक 53 देश शामिल हैं।
उत्तर और दक्षिण अमेरिका क्षेत्र में, संख्या में वृद्धि जारी रही।
दुनिया भर में, सप्ताह के दौरान 5,907 मामले सामने आए, जबकि एक सप्ताह पहले यह आंकड़ा 7,477 था। वर्ष की शुरुआत से अब तक 96 देशों से डब्ल्यूएचओ को कुल 41,600 संक्रमण और 12 मौतें हुई हैं।
वर्तमान में, अमेरिका में सबसे अधिक 15,877 मामले हैं।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

ट्रेन हादसे के बाद स्पेन में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पीएम और परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

Newsdesk

शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक ‘शायद सबसे महत्वपूर्ण’ होगी: ट्रंप

Newsdesk

Leave a Comment