22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

पेले, माराडोना, सोबर्स के नाम होंगे मोहन बागान के प्रवेश द्वार

कोलकाता ,27 अगस्त। मोहन बागान के प्रवेश द्वारों के नाम ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी पेले,अर्जेंटीना के डियागो माराडोना,वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर गैरी सोबर्स और भारतीय खिलाड़ी समर बनर्जी के नाम पर रखे जायेंगे।
मोहन बागान ने अपने इस फैसले की जानकारी दी। क्लब की कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया गया कि प्रेस दीर्घा का नाम भारत के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी जरनैल सिंह को समर्पित होगा जबकि वीआईपी गेट अब बदरू बनर्जी गेट के नाम से जाना जायेगा जिनके शानदार खेल की बदौलत 1956 के मेलबोर्न ओलंपिक में भारत ने चौथा स्थान हासिल किया था। बनर्जी का 92 वर्ष की आयु में अगस्त 2020 में निधन हो गया था।
वाहनो के लिये प्रवेश द्वार का नाम पेले माराडोना सोबर्स गेट रखा जायेगा। पेले 1977 में मोहन बागान के खिलाफ कॉस्मॉस के लिए खेले थे जबकि माराडोना और सोबर्स ने क्लब का दौरा किया था

अन्य ख़बरें

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading