20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ट्विन टावर बना सेल्फी प्वाइंट, दूर दूर से लोग टावर को देखने आ रहे

नोएडा ,27 अगस्त (आरएनएस)। ट्विन टावर 28 तारीख को 2.30 पर गिरा दिया जाएगा। लोगों में इस को गिराने को लेकर उत्सुकता बहुत ज्यादा है। इसीलिए दिल्ली के मयूर विहार, गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक और आसपास के इलाकों से भी लोग यहां पर पहुंचकर इस ट्विन टावर को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहे हैं और अपने परिवार और बच्चों को भी ट्विन टावर दिखा रहे हैं।
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक से अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे पी एन तिवारी ने बताया कि इस बिल्डिंग को टीवी में देख कर उत्सुकता बहुत ज्यादा हो गई थी। इसीलिए इसके गिरने से पहले इसके साथ एक सेल्फी लेने यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार की इमारत है। इसे गिरना ही चाहिए ताकि दूसरे बिल्डर्स के लिए एक नजीर पेश हो। वही उनके परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें चिंता है कि आसपास के सोसायटी को कोई नुकसान ना पहुंचे।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment