20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
खेल

माही भाई ने कहा, वह 20 साल से गुस्सा नहीं हुए : कुलदीप

Pune: India’s Kuldeep Yadav during a practice session ahead of the 3rd T20I match against Sri Lanka at the Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune on Jan 9, 2020. (Photo: Surjeet Yadav/IANS)

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| महेंद्र सिंह धोनी को अपने शांत रवैये के लिए जाना जाता है और भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने बताया कि पूर्व कप्तान ने उनसे कहा कि वह बीते 20 साल से गुस्सा नहीं हुए।

कुलदीप ने एक इंस्टाग्राम वीडियो शो में 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच का एक उदाहरण दिया।

स्पिनर ने कहा, “कुशल परेरा ने कवर्स के ऊपर से बाउंड्री मार दी थी। धोनी भाई ने मुझसे चिल्लाकर फील्डिंग बदलने को कहा। मैंने उनकी सलाह नहीं मानी। अगली गेंद पर कुशल ने एक रिवर्स स्वीप खेल बाउंड्री लगा दी।”

कुलदीप ने कहा, “अब गुस्से से भरे धोनी मेरे पास आए और कहा.. मैं पागल हूं, 300 वनडे खेले हैं इंडिया के लिए और समझा रहा हूं यहां पर।”

कुलदीप ने कहा कि मैच के बाद जब उन्होंने धोनी से पूछा कि क्यों वो आक्रोशित थे तो धोनी ने मना कर दिया और कहा कि वो सिर्फ मुझे डांट रहे थे जिससे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा, “मैं उस दिन काफी डरा हुआ था। मैच के बाद टीम बस में सफर करते वक्त मैं उनके पास गया और कहा कि आप कभी गुस्सा होते हो तो धोनी भाई ने कहा कि 20 साल से गुस्सा नहीं किया।”

अन्य ख़बरें

भारत दौरे पर गंवाए सभी 6 मुकाबले, कप्तान न्कोमो ने जिम्बाब्वे टीम से ‘सकारात्मक’ रहने को कहा

Newsdesk

युवा खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत कल्चर बनाना हमारा लक्ष्य’, कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के बाद बोलीं सिरिवर्धने

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

Leave a Comment