30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

यूपी के मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पदार्फाश

मेरठ 03 Sep. (Rns): उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी में 5 देसी बंदूक समेत भारी मात्रा में 11 देसी पिस्टल बनाने के उपकरण जप्त किए गए हैं। पुलिस की तरफ से ये जानकारी शनिवार को साझा की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मेरठ पुलिस ने खुफिया अभियान के तहत जिले में हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ में एक देसी हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्टी पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 5 देसी बंदूक और उसे बनाने वाले उपकरणों को भारी मात्रा में बरामद किया गया है। ये सभी उपकरण देसी बंदूकों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव के रहने वाले फकीरा और साबू के रूप मे हुई।

एसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने पुलिस पुछताछ मे जुर्म कूबल किया है और हथियारों की आपूर्ति ऑन डिमांड पर तैयार कर 5 से 7 हजार मे मेरठ के अलावा गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और हापुड़ जिले में सप्लाई किए जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक, परीक्षित गढ़ थाना पुलिस ने खुफिया सूचना पर गांव पुठी में घर के अंदर चल रही तमंचा फैक्ट्री पकड़ी है। स्थानीय पुलिस आगे की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 3,500 करोड़

Newsdesk

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Newsdesk

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading