नई दिल्ली ,07 सितंबर। शेयर बाजार की शुरुआत आज यानी बुधवार को बेहद कमजोर हुई है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 407 अंकों के नुकसान के साथ 58789 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी लाल निशान के 17519 के स्तर से हुई।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 423 अंकों की गिरावट के साथ 58773 के स्तर पर था। जबकि, निफ्टी 109 अंकों के नुकसान के साथ 17545 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में आज कोल इंडिया, हिन्दुस्तान यूनीलिवर, टाटा कंज्यूमर, नेस्ले और एशियन पेंट्स जैसे शेयर थे तो वहीं टॉप लूजर में इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, हिन्डाल्को, ओएनजीसी और एचसीएल टेक।


