23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

आईआईटी-कानपुर के छात्र ने छात्रावास के कमरे में की आत्महत्या

कानपुर ,07 सितंबर (आरएनएस)। आईआईटी-कानपुर में पीएचडी के एक छात्र ने परिसर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना मंगलवार रात की है, जब एक छात्र ने सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी कि प्रशांत सिंह का कमरा अंदर से बंद है और वह दस्तक का जवाब नहीं दे रहा है।
संस्थान के प्रशासकों ने जबरन दरवाजा खोला तो प्रशांत सिंह को बेडशीट के सहारे छत से लटका पाया।
उन्हें संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ऑन कॉल चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और छात्र के परिवार को भी घटना की सूचना दी गई। छात्र के शव को हैलेट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक विज्ञप्ति में, आईआईटी-कानपुर के कर्मचारियों और छात्रों ने उत्कृष्ट शैक्षणिक योग्यता रखने वाले छात्र की मौत पर शोक जताया है।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading