September 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

शर्मनाक: अपनी ही 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, पीड़िता पहुंची थाने; पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

मुंगेर 10 Sep. (Rns): बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां एक 14 वर्षीय बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि उसके पिता ही उसके साथ पिछले चार से पांच महीने से दुष्कर्म कर रहे हैं। तंग आकर नाबालिग शुक्रवार की रात थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पिछले 5 माह से कभी कपड़ा दिलाने, कभी चॉकलेट दिलाने और कभी मेला घुमाने के नाम पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा था। उन्होंने बताया कि पापा मां से यह बात नहीं बताने के लिए कहते थे। एक बार उसने अपनी मां को इसके बारे में बताने की कोशिश की तो पिता ने उसे डंडे से बहुत पीटा था। मां को एक बार बताया तो उसने लोकलाज के डर से चुप करा दिया।

पीड़िता ने कहा कि शुक्रवार को मां अपने मायके गई थी और पिता ने फिर से उसके साथ गंदा काम किया। जिसके बाद परेशान होकर वह रात को अकेले ही थाना पहुंच गई जहां उसने पुलिस को सारी जानकारी दी। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जे जला रेड्डी ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है तथा पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य ख़बरें

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

वर्ल्ड बैंक के साथ अब टूरिज्म और डिजिटल हब पर भी साथ काम करेगा भारत

Newsdesk

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading