21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार को एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका

कोलकाता 11 Sep. (Rns) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उठाई गई आपत्ति के बाद, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर को शनिवार रात विदेश यात्रा पर जाने से रोक दिया गया। बता दें, ईडी करोड़ों रुपये के कोयला घोटाले के सिलसिले में मेनका गंभीर के खिलाफ जांच कर रही है।

उन्हें शनिवार की रात बैंकॉक के लिए रवाना होना था, जब वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची और टिकट काउंटर पर पासपोर्ट जमा किया तो इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उन्हें रोक दिया।

उन्हें कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा गया। इस बीच इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी ने नई दिल्ली में ईडी मुख्यालय से संपर्क किया। बाद में गंभीर को बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से यह कहकर मना कर दिया गया कि उनके खिलाफ एक विशेष मामले में पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है, इसलिए उन्हें देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने ईडी द्वारा ईमेल किए गए एक नोटिस का प्रिंटआउट पेश किया, जिसमें उन्हें एक विशेष मामले में पूछताछ के लिए इसी सप्ताह कोलकाता में ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए बुलाया गया था।

30 अगस्त को, कलकत्ता हाईकोर्ट ने मेनका गंभीर को अपने नई दिल्ली कार्यालय के बजाय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने की अनुमति दी थी।

ईडी ने कोयला तस्करी घोटाले में पूछताछ के लिए गंभीर को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में 5 सितंबर को तलब किया था। हालांकि उन्होंने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment