43.9 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

एक और जंग की ओर दुनिया! अरमेनिया और अजरबैजान की झड़प में 100 सैनिक मरे

येरेवन ,14 सितंबर। यूक्रेन और रूस के बीच जंग अभी चल ही रही है कि इस बीची अरमेनिया और अजरबैजान के बीच भी भीषण युद्ध का खतरा पैदा हो गया। दोनों देशों के सैनिकों की सीमा पर झड़प हो गई, जिसमें दोनों तरफ के मिलाकर करीब 100 सैनिक मारे गए हैं। अरमेनिया का कहना है कि इस खूनी झड़प में उसके 49 सैनिकों की मौत हुई है, जबकि अजरबैजान ने भी 50 सैनिकों के मारे जाने की बात कबूल की है। यह संघर्ष तब छिड़ा, जब अजरबैजान की सेना ने अरमेनियाई इलाके को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किए और फायरिंग शुरू कर दी। अरमेनिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि फायरिंग ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन पीछे से अजरबैजान के सैनिक उनके इलाके में बढ़ते आ रहे थे।
ऐसे में उनके ऐक्शन के जवाब में अरमेनियाई सैनिकों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। वहीं अजरबैजान ने आरोप लगाया है कि उकसावे की कार्रवाई अरमेनिया की ओर से की गई थी। अरमेनियाई सैनिकों ने सोमवार रात और फिर मंगलवार की सुबह हमले बोले थे। अजरबैजान ने कहा कि अरमेनियाई सैनिकों ने माइन्स प्लांट की हुई थीं और अजरबैजान की सीमा चौकियों पर हमले भी किए थे। दोनों देशों के बीच कई दशकों से नागोरनो-कराबाख पर टकराव रहा है। इस इलाके पर अजरबैजान भी अपना दावा करता है, लेकिन 1994 में हुए अलगाववादी युद्ध के बाद से ही यह अरमेनिया के कब्जे में है।
वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी शांति की अपील की है। इस बीच अरमेनिया के पीएम निकोल पाशिनयान ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है। इसके अलावा उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी बात की है। इस पूरी जंग में यूरोपियन काउंसिल और ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का भी दखल देखने को मिल सकता है। दोनों से ही निकोल पाशनियान ने बात की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी दोनों देशों से बात की है। ब्लिंकन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों देशय़ वार्ता की मेज पर आएंगे और बातचीत से हल निकालेंगे।

अन्य ख़बरें

श्रीलंका के राष्ट्रपति और यूरोपीय परिषद अध्यक्ष ने पीएम मोदी को दी बधाई, सराहा नेतृत्व

Newsdesk

रूस पर दबाव बढ़ाने की तैयारी, ईयू ने 21वें प्रतिबंध पैकेज का किया

Newsdesk

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading