28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जॉर्डन में इमारत गिरने से पांच की मौत

अम्मान ,14 सितंबर। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में एक चार मंजिला आवासीय इमारत के ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई।
सार्वजनिक सुरक्षा विभाग (पीएसडी) ने एक बयान में यह जानकारी दी। पीएसडी ने कहा कि बचे हुए लोगों की तलाश अभी भी जारी है। जैसा कि इसके पहले के बयान में कहा गया था कि घटना में दो लोग मारे गए थे।
एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि इमारत गिरने से सात लोग घायल हो गए, जिनमें से कम से कम एक की हालत गंभीर है।
करीब 25 लोगों की रहने वाली पुरानी चार मंजिला इमारत की बिजली आपूर्ति पहले ही काट दी गई थी।
प्रधानमंत्री बिशर अल-खसावने जबल अल-वेबदेह इलाके में घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दिए।
अस्पताल के निदेशक हाज़ेम बाकैन ने कहा कि लुज़मीला अस्पताल स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा और संकट प्रबंधन केंद्र के समन्वय से घायलों का इलाज कर रहा है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading