सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन : इजियम शहर के पास कब्रों से निकाले गए 440 से ज्यादा शव



कीव ,18 सितंबर । यूक्रेन के अधिकारियों ने हाल ही में रूस के कब्जे से मुक्त हुए इजियम शहर के पास स्थित एक जंगल में दबे 440 से अधिक शवों को निकाला है। करीब 100 यूक्रेनी आपातकालीन सेवा कर्मियों ने जमीन को खोदा और शवों को बाहर किया। अब वे मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
खार्किव क्षेत्र के अभियोजक ओलेक्सेंडर इलेनकोव का मानना है कि युद्ध अपराध किए गए थे।
रूसी सैनिकों के कारण लगभग सभी लोग मारे गए, पहली कब्र में एक नागरिक के शव की गर्दन पर रस्सी थी, जिसके चलते उसकी मौत के पीछे का कारण यातना माना जा रहा है। वहीं कुछ रूसी संघ के हवाई और तोपखाने के हमलों के कारण लोग मारे गए हैं।
कुछ कब्रों पर नाम लिखे गए थे, लेकिन अधिकांश पर केवल एक संख्या ही अंकित थी।
पुलिस ने कब्रों की संख्या 445 बताई है, लेकिन सही संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है क्योंकि कुछ कब्रों में एक से अधिक शव हैं।
अभियोजकों ने कहा है कि कुछ रूसी गोलाबारी से मारे गए थे और अन्य हवाई हमले के शिकार हुए थे, जिसमें 47 लोग मारे गए थे।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, पूरी दुनिया को इसे देखना चाहिए।
उन्होंने कहा, एक ऐसी दुनिया जिसमें क्रूरता और आतंकवाद नहीं होना चाहिए। लेकिन यह सब वहां है और इसका नाम रूस है। इजियम में सामूहिक दफन स्थल पर 400 से अधिक शव पाए गए। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, हम यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा किए गए युद्ध अपराधों और अत्याचारों का दस्तावेजीकरण करना और सक्रिय रूप से सहायता करना जारी रखेंगे।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading