24.7 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ओडिशा भाजपा विधायक विष्णु सेठी का निधन

भुवनेश्वर 19 Sep. (Rns): ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं दो बार के विधायक विष्णु सेठी का सोमवार को एम्स, भुवनेश्वर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। एम्स, भुवनेश्वर के चिकित्सा अधीक्षक डा. सच्चिदानंद मोहंती ने कहा कि सेठी को एक महीने पहले अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था क्योंकि वह फेफड़ों में संक्रमण सहित कई बीमारियों से पीड़ित थे।

डॉ. मोहंती ने कहा कि भाजपा विधायक को गुर्दे की भी बीमारी थी और अस्पताल में सप्ताह में तीन बार उनका डायलिसिस चल रहा था, लेकिन आज सुबह 7:45 बजे हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। सेठी दो बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। पहली बार 2000 में चांदबली विधानसभा सीट से और फिर 2019 में धामनगर विधानसभा सीट से विजयी हुए। उन्होंने ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के उप नेता के रूप में अपनी सेवा दी।

ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष बिक्रम केशरी आरुख, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने सेठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अन्य ख़बरें

कूनो नेशनल पार्क में जन्मी मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म, देश में अब संख्या बढ़कर हुई 56

Newsdesk

फडणवीस ने राहुल गांधी की समझ पर उठाए सवाल, बोले- चोट माथे पर लगी है, पट्टी घुटने पर कर रहे

Newsdesk

गंभीर अनियमितताओं पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, पैराडाइज डिस्टिलरीज का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading