35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार और असम में खतरे के निशान पर पहुंचा नदियों का पानी, गृहमंत्री ने की मुख्यमंत्रियों से बात

नई दिल्ली, 28 जून | बिहार और असम में नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर चढ़ने पर केंद्र सरकार सतर्क है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जरूरत पड़ने पर हर तरह की मदद के लिए तैयार है। मोदी सरकार बिहार और असम की जनता के साथ खड़ी है। शाह ने बिहार में महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दोपहर में फोन पर बात की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बिहार में महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और उन्हें बिहार की जनता की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।”

असम में ब्रह्मपुत्र नदी में भी पानी लगाातर बढ़ते हुए खतरे के निशान पर पहुंच गया है। राज्य सरकार की चिंता को देखते हुए गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से बात कर हालात की जानकारी ली। गृहमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “असम के मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनवाल और हेमंत बिस्वा शर्मा से बात की। उनसे ब्रह्मपुत्र नदी और गुवाहाटी में भूस्खलन के बारे में जानकारी ली। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मोदी सरकार असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।”

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading