September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ब्राजील का कंटेनर डिपो ढहने से नौ लोगों की मौत, 28 घायल

साओ पाउलो ,21 सितंबर । ब्राजील के दक्षिणपूर्वी राज्य साओ पाउलो में एक कंटेनर डिपो का हिस्सा गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। यह घटना इटापेसेरिका दा सेरा शहर में मल्टीटेनर के एक डिपो में हुई। यह डिपो ऐसी कंपनी की है जो सामान निर्यात करने वाले व्यवसायों को कंटेनर बेचती और पट्टे पर देती है।
दमकल विभाग की प्रवक्ता लुसियाना सोरेस के मुताबिक जब एक प्लेटफॉर्म ढह गया, तब डिपो में लगभग 64 कर्मचारी एक बैठक में थे। उन्होंने कहा कि बचावकर्मी पीडि़तों की मदद के लिए मलबे में तलाश कर रहे थे। यह घटना उस समय हुई जब उप सीटों के लिए दो उम्मीदवार, जोन्स डोनिजेट और एली सैंटोस, दो अक्टूबर के चुनावों के अभियान के लिए इलाके का दौरा कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए एक प्रेस टीम ने कहा,जब वह कार्यकर्ताओं को अलविदा कह रहे थे, कंक्रीट के ढांचे का हिस्सा टूट गया और वे मलबे में फंस गए।

अन्य ख़बरें

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: एससीओ समिट में पीएम मोदी

Newsdesk

एससीओ शिखर सम्मेलन: बिश्केक में प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनपिंग से की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading