31 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दुनियाभर में कोविड-19 के मामले हुए 1.01 करोड़

New York, June 26, 2020 (Xinhua) — People wearing face masks walk on Times Square in New York, the United States, June 25, 2020. The number of COVID-19 cases in the United States topped 2.4 million on Thursday, reaching 2,404,781 as of 3:34 p.m. (1934 GMT), according to the Center for Systems Science and Engineering at Johns Hopkins University. Meanwhile, the national death toll reached 122,370, according to the tally. (Photo by Michael Nagle/Xinhua)

वाशिंगटन, 29 जून | जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.01 करोड़ हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 500,000 से अधिक हो गई हैं।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि सोमवार सुबह तक, मामलों की कुल संख्या 10,115,912 हो गई थी, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 501,233 हो गई थी।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,548,143 मामलों और 125,799 मौतों के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है।

ब्राजील दूसरे स्थान पर आता है। यहां कुल मामले 1,344,143 है, जबकि घातक वायरस से हुई मौते 57622 है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, रूस तीसरे (633,563) स्थान पर है और उसके बाद भारत (528,859), ब्रिटेन (312,640), पेरू (279,419), चिली (271,982), स्पेन (248,770), इटली (240,310), ईरान (222,669), मैक्सिको (216,852), पाकिस्तान (202,955), फ्रांस (199,476), तुर्की (197,239), जर्मनी (194,693), सऊदी अरब (182,493), दक्षिण अफ्रीका (138,134), बांग्लादेश (137,787) और कनाडा (105,153) है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (43,634), इटली (34,738), फ्रांस (29,781), स्पेन (28,343), मैक्सिको (26,648), भारत (16,095) और ईरान (10,508) हैं।

अन्य ख़बरें

बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगी कफ सिरप, दिल्ली के केमिस्टों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

Newsdesk

झारखंड में उन्नत नेत्र शल्य चिकित्सा केंद्र ‘दृष्टि’ की शुरुआत

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुंबई के वर्ली समुद्र तट पर ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading