32.2 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्यप्रदेश में अभियंता संघ का चरणबद्ध आंदोलन जारी, कहा – पदोन्नति की जगह दे रहे पुलिस केस

मध्यप्रदेश में बिजली कंपनी के इंजीनियर सरकार से इन दिनों बेहद नाराज देखे जा रहे हैं, जिसको लेकर वे चरणबद्ध आंदोलन कर अपना रोष व्यक्त करने पर उतर आये हैं, जहां बीते दिवस अभियंता संघ द्वारा अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर ऊर्जा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया था, तो वहीं अब रामपुर जलपरी स्थित विद्युत कार्यालय में बडी संख्या में विद्युत अभियंताओ ने एकत्रित होकर अरविंद चौबे मुख्य अभियंता को ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति दिलाए जाने और धारा 304ए के तुगलकी फरमान को तत्काल प्रभाव से रोके जाने सहित अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा है, उनका कहना है कि सरकार सहायक यंत्रीयों को पदोन्नत नहीं कर रही है, आदमी सहायक यंत्री बनकर भर्ती होता है और सहायक यंत्री पर भी रिटायर हो जाता है, ऐसे में जहां असंतोष का भाव निर्मित होता है वही वर्क लोड भी बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार है कि सुनते ही नही

वही अभियंताओ ने बताया कि आंदोलन के अगले क्रम में वे 14 अक्टूबर को विद्युत विभाग के MD के माध्यम से प्रदेश भर से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजेंगे

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading