20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कटनी: पं.दीनदयाल उपाध्याय की 106 वीं जयंती मनाई गई

कटनी (सी टाइम्स) । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सहित सम्पूर्ण कटनी जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस बूथ कमलोत्सव के रुप में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने युवाओं से दीनदयाल जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री पायल ने दीनदयाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से पं.दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। कार्यालय में लगातार कार्यकर्ताओं को लगातार कार्यक्रमों में उपस्थिति की जानकारी देने के लिए संपर्क में रहने वाले सह कार्यालय मंत्री यज्ञदत्त मिश्रा का जिलाध्यक्ष श्री पायल कार्यकर्ताओं द्वारा शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया ।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment