35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में नौका डूबने से 23 की मौत

BAGERHAT, March 28, 2017 (Xinhua) — A rescuer searches for bodies in the river of Panguchi in Bangladesh’s Bagerhat district, some 178 km southwest of capital Dhaka, Bangladesh, on March 28, 2017. At least four people have been killed and 14 still missing after a jam-packed boat capsized here on Tuesday morning. (Xinhua/Shamsur Rahman)

ढाका, 29 जून | बांग्लादेश के बुरीगंगा नदी में सोमवार को एक नौका डूबने की घटना में 23 लोगों की मौत हो गई। नौका एक अन्य जहाज से टकरा गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीडीन्यूज 24 ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम अधिकारी रोजिना इस्लाम के हवाले से बताया कि यह हादसा ढाका के श्यामबाजार के पास सुबह 9.30 बजे के आसपास हुआ।

रोजिना के मुताबिक, मृतकों में तीन बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं।

फायर सर्विस के गोताखोरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बांग्लादेश इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (बीआईडब्ल्यूटीए) और तटरक्षक बल की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

बीआईडब्ल्यूटीए के ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर एमडी सेलिम ने कहा कि बोट (नौका) मॉर्निग बर्ड मुंशीगंज से सदरघाट की ओर जा रहा था, जब वह चांदपुर से आ रहे मोयूरी -2 जहाज से टकरा गया।

इसमें 50 से अधिक लोग सवार थे और उनमें से कुछ तैरकर किनारे पर आ गए।

अन्य ख़बरें

ग्रीस के एथेंस में शास्त्रीय अध्ययन की दूसरी विश्व कांग्रेस का उद्घाटन

Newsdesk

मई 2026 में चीन की सीपीआई में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि

Newsdesk

ओमान तट के पास जहाज पर हमले की भारत ने की निंदा, 21 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, तीन अब भी लापता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading