20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मलबा आने से चार घंटे तक बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

टिहरी ,27 सितंबर (आरएनएस)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर मुल्यागांव के समीप लगातार पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद एनएच ने हाईवे पर आये मलबे और पत्थरों को हटाकर यातायात बहाल करवाया। मंगलवार सुबह ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर मुल्यागांव के समीप पहाड़ी से आये मलबे के कारण बदीनाथ हाईवे चार घंटे तक बाधित रहा। बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते रविवार से लगातार पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आने का सिलसिला हाईवे पर बना हुआ है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर के साथ मलबा सड़क पर आ गिरा, घंटों की मशक्त के बाद एनएच द्वारा जेसीबी और पोकलैंड मशीन के जरिए हाईवे पर आया मलबा हटा दिया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। देवप्रयाग कोतवाल देशराज शर्मा ने बताया कि मार्ग अवरुद्ध होने से श्रीनगर और ऋषिकेश की ओर आवाजाही करने वाले वाहनों की हाईवे पर लंबी कतार लग गई। जिससे बदरी केदार सहित हेमकुंड आने जाने वाले यात्री हाईवे पर फंसकर रह गए। देवप्रयाग से 11 किमी. दूर स्थित मुल्यागांव में फिलहाल यातायात बहाल होने से यात्रियों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है मगर अभी भी पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment