19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय

नई दिल्ली (Rns)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जदगीप धनखड़ को अपना इस्तीफा सौंपा है।
फरवरी 2021 में संभाला था पद
खड़गे ने कल ही अपना कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दर्ज कराया था। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता उनका समर्थन करने के लिए उपस्थित रहे। ऐसे में उनकी जीत की संभावना काफी प्रबल है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने करीब डेढ़ साल पहले फरवरी 2021 में राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद संभाला था। पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा देना ही होता। अब खड़गे की जगह नया नेता विपक्ष बनना तय है। इस दौड़ में वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment