33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी सोनिया गांधी, यात्रा का ऐप भी हुआ लॉन्च

नई दिल्ली,03 अक्टूबर(आरएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। हालांकि वह ज्यादा व़क्त तक साथ नहीं नहीं चलेंगी। मंगलवार यानि 4 अक्टूबर और बुधवार यानि 5 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा दशहरा के चलते रुका हुआ रहेगा। इसी बीच राहुल गांधी भी सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा ऐप लॉन्च किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। इसमें यात्रा की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। साथ ही इसको डाउनलोड कर अपना नंबर डालकर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इस ऐप के जरिए आम नागरिक डिजिटल भारत जोड़ो यात्री भी बन सकेंगे, जिसका सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
इसके साथ ही इस ऐप में लोग अपने सुझाव दे सकते हैं और इस को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है इसके लेकर भी जानकारी दी जा सकती है। हालांकि अभी तक इसकी वेबसाइट लांच की गई थी लेकिन अब ऐप भी लॉन्च कर दिया गया है।
राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरूआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading