25.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेल

टिक-टॉक के बिना इंटरनेट अच्छी जगह होगी : हिना सिद्धू

Heena Sidhu. (File Photo)

नई दिल्ली, 1 जुलाई | राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता महिला निशानेबाज हिना सिद्धू ने मंगलवार को वीडियो शेयरिंग एप टिक-टॉक के बैन होने पर खुशी जाहिर की है। टिक-टॉक उन 59 चाइनीज एप में से है, जिसे भारत सरकार ने बैन किया है। हिना ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि टिक-टॉक बैन हो गया। टिक-टॉक पर काफी नफरत फैलाने वाले और जानवरों को हताहत करने वाले वीडियो मेरे सामने आ रहे थे.. मैं खुश हूं। टिक-टॉक के बिना इंटरनेट खुशी देने वाली जगह होगी।”

उन्होंने कहा, “यह अभी तक गया नहीं है लेकिन मुझे उम्मीद है कि सरकार जल्दी इस पर कुछ कदम उठाएगी। जिम्मेदारी एप बनाने वाले पर भी है कि वह क्यों इस तरह के वीडियो अपलोड होने देते हैं, बल्कि वायरल भी होने देते हैं। जब तक वे वीडियो अपलोड करने के अपने नियम नहीं बदलते इस एप को हमारी जिंदगी में नहीं रहना चाहिए।”

टिक-टॉक ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत सरकार के आदेश को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment