38.9 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से हथियार के साथ हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

रांची 06 Oct. (Rns) । रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक हार्डकोर नक्सली सोनू मांझी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सली के पास से मिला हथियार ए.के. 47 है। बताया गया कि सोनू मांझी खूंटी जिले का रहने वाला है। वह एयरपोर्ट के पास ही टोंक बस्ती में रहने वाली अपनी मां से मिलने पहुंचा था, तब पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र इलाके में हथियार लेकर आने के पीछे उसका मकसद क्या था? संभावना जताई जा रही है कि उसके साथ कुछ और लोग भी हो सकते हैं।
नक्सली के पास से बरामद हथियार ए.के.47 है या फिर कोई अन्य हथियार, इसकी पुष्टि पुलिस ने फिलहाल नहीं की है। उसके खिलाफ खूंटी, रांची और चाईबासा जिले में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सली से रांची पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, उसने पुलिस को बताया है कि उसकी मां इस इलाके में किराये के मकान में रहती है। वह उनसे पूजा के मौके पर मुलाकात करने आया था।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में रांची के शहरी इलाकों में भी नक्सलियों की घुसपैठ बढ़ी है। पिछले छह महीनों के साथ शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन से भी ज्यादा नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं। पहले भी उनकी निशानदेही पर कई हथियारों की बरामदगी हुई है।

अन्य ख़बरें

क्या है ‘हरामी नाला’? अमित शाह के दौरे से फिर चर्चा में आया संवेदनशील सीमा क्षेत्र

Newsdesk

बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

Newsdesk

बकरीद पर सौहार्द की अपील, इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी ही एनडीए को दे सकते हैं चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading