19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल दहला देने वाली वारदात, चांदी के कड़े लूटने के लिए बदमाशों ने 108 साल की महिला के काट डाले दोनों पैर

नई दिल्ली 09 Oct. (Rns)- राजधानी जयपुर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर में चोरी करने आए बदमाशों ने घर में घुसकर 108 साल की महिला के पैर काट दिए और चांदी के कड़े लूटकर फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद घरवालों को पता लगने पर महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

दरअसल, मीणा कॉलोनी 108 वर्षीय गलतागेट निवासी जमुना देवी अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता के साथ रहती हैं। रविवार सुबह पांच बजे बदमाश उनके घर में घुस गए। इस दौरान आरोपी उन्हें घसीटते हुए बाथरूम में ले गए और दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। बदमाशों ने महिला का मुंह दबा दिया था, इस वजह से वह चिल्ला भी नहीं सकी। इस दौरान महिला बाथरूम में दर्द से तड़पती रही। सिर्फ ये ही नहीं बदमाशों ने बुजुर्ग महिला ने गले में सोने की एक चैन उतारने के लिए उनके गले में भी वार किए। जब पीड़िता जमुना देवी की बेटी और पोती सुबह करीब छह बजे सोकर उठीं। उन्होंने देखा कि जमुना देवी अपने बेड पर नहीं है। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। ऐसे में दोनों ने जमुना देवी को तलाशना शुरू किया। वे बाहर के बाथरूम में गईं तो वहां जमुना देवी जमीन पर बेहोश मिलीं। महिला के दोनों पैर अलग कटे हुए पड़े थे। महिला को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक: पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में सिद्धारमैया को क्लीन चिट दी

Newsdesk

पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन पर सख्ती, एडमिन ब्लॉक बंद करने पर 18 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Newsdesk

गुजरात: दीपावली से पहले खाद्य कारोबारियों के लिए रैपिड टेस्ट किट अनिवार्य, मिलावट रोकने के लिए लिया गया फैसला

Newsdesk

Leave a Comment