20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा : शिक्षक ने 5वीं के छात्र को डंडे से पीटा, हुई मौत, एफआईआर दर्ज

ग्रेटर नोएडा 10 Oct. (Rns): ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ने कुछ छात्रों की पिटाई कर दी। इसके बाद एक छात्र की तबीतय बिगड़ गई। छात्र की हालत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। रविवार देर शाम छात्र की मौत हो गई। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और फरार चल रहे शिक्षक की तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बादलपुर थाना क्षेत्र के बंबावड़-महावड़ मार्ग पर कैप्टन सांवलिया पब्लिक स्कूल है। इस स्कूल में देव उर्फ मांगेराम का बड़ा बेटा प्रिंस (12) पढ़ता था। वह कक्षा पांचवी में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को शिक्षक सोरेन उर्फ वरुण ने टेस्ट लेने के लिए विषय याद करने को कहा था। शुक्रवार को छात्रों का टेस्ट लिया गया। इस दौरान प्रिंस कुछ सवालों के जवाब नहीं दे पाया। जिससे नाराज होकर अध्यापक ने प्रिंस की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रिंस के सिर और पीठ पर प्रहार किए गए।

इसके बाद प्रिंस बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद छात्र को दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बताया कि सिर पर प्रहार होने की वजह से तीन नसें फट गई हैं। इसके बाद रविवार देर शाम को प्रिंस को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अध्यापक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है और फरार शिक्षक की तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment