September 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म कांतारा का हिंदी वर्जन

यश की केजीएफ 2 ने हाल में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। हम्बेल फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण किया गया था। अब इस बैनर की एक और फिल्म हिंदी दर्शकों के बीच आने वाली है। ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म कांतारा का हिंदी वर्जन 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगा। मेकर्स ने आज इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है। मूल फिल्म कांतारा 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रोडक्शन कंपनी हम्बेल फिल्म्स ने कांतारा का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की हिंदी रिलीज से जुड़ी जानकारी दी है। हम्बेल फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, फिल्म कांतारा को हिंदी में 14 अक्टूबर को पेश कर रहा हूं। देखिए फिल्म का हिंदी ट्रेलर। बता दें कि इस फिल्म को कन्नड़ में लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिषभ शेट्टी ने अभिनय के साथ-साथ फिल्म के निर्देशन की दोहरी जिम्मेदारी निभाई है। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने कहा, फिल्म कांतारा, केजीएफ से एक अलग शैली की फिल्म है। हम चाहते थे कि दुनिया हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान देखे, जिस पर हमें गर्व है। फिल्म पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और तटीय कर्नाटक के विशिष्ट बीहड़, आकर्षक परिदृश्य की पृष्ठभूमि के साथ पीढ़ीगत रहस्यों को दर्शाती है।यह फिल्म मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है। इसमें कर्नाटक की तटीय संस्कृति और लोककथाओं को दिखाया गया है। इसकी कहानी जंगल, गांव वाले और वन अधिकारी के टकराव को दर्शाती है। फिल्म कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करती है। कुछ वजहों से जंगल के देवता नाराज हो जाते हैं और फिर अशांति फैल जाती है। फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के दृश्य और सिनेमैटोग्राफी की लोगों ने सराहना की है। इस फिल्म में सप्तमी गौड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा किशोर और अच्युत कुमार भी अभिनय करते नजर आए हैं। खास बात यह है कि फिल्म को आईएमडीबी पर दस में से 9.6 रेटिंग मिली है। फिल्म के हिंदी वर्जन को 800 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

श्रीकृष्ण से मिली सीख पर बोलीं सोनाक्षी बत्रा, ‘भगवान ने कई भूमिकाएं निभाईं, फिर भी खुद को नहीं खोया

Newsdesk

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने बच्चों के साथ अपने भाई की पुरानी तस्वीर शेयर की

Newsdesk

जन्माष्टमी स्पेशल: बच्चों को जरूर दिखाएं भगवान श्री कृष्ण पर बनी ये एनिमेटेड फिल्में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading