September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंदौर आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

भोपाल ,11 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री का राज्य शासन की ओर से गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए विशेष हेलीकाप्टर द्वारा उज्जैन के लिये रवाना हुए।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, सांसद कविता पाटीदार तथा सांसद गजेन्द्र पटेल, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर ने भी आत्मीय स्वागत किया।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading