20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने ज्यूडिशियल अकादमी का किया उद्घाटन, त्रिपुरा में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला

अगरतला 12Oct.  (Rns)  । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को त्रिपुरा पहुंचीं, उन्होंने ज्यूडिशियल अकादमी का उद्घाटन किया और अगरतला शहर के बाहरी इलाके नरसिंहगढ़ में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। 25 जुलाई को सर्वोच्च पद संभालने के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र की यह उनकी पहली यात्रा थी।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के तहत नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, अब त्रिपुरा ज्यूडिशियल अकादमी से कार्य करेगा। दोनों आसन्न स्थान हैं।

प्रोफेसर डॉ. योगेश प्रताप सिंह को हाल ही में त्रिपुरा के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का पहला कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की स्थापना के लिए नरसिंहगढ़ में 9.23 एकड़ भूमि आवंटित की थी।

अधिकारियों ने कहा कि पूर्वोत्तर और भारत के अन्य राज्यों के छात्र विश्वविद्यालय में कानून की उच्च शिक्षा ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा न्यायिक अकादमी में त्रिपुरा सरकार के अन्य विभागों के न्यायिक अधिकारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जो कानून से संबंधित न्यायिक, अर्ध-न्यायिक या प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

पांच एकड़ भूमि पर 23.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमी में अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और साथ ही कानून के क्षेत्र में लॉ लेक्चर, कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और कॉम्पिटिशन आयोजित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment