20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने केजीएफ-2 को पिलाया पानी, दूसरे हफ्ते ही तोड़ा मूवी का रिकॉर्ड

साउथ की फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इसी बीच साउथ की एक फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है, जिसका नाम हैं कांतारा। ये फिल्म को लेकर सोशल मीडिया हर जगह छाइ हुई है। अब इस फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आए है, जिसने सबको हैरान कर के रख दिया है। इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। अब फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने सबको चौंका दिया है। फिल्म ने दूसरे मंगलवार को यश की केजीएफ2 को पीछे कर दिया है।रिषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी कन्नड़ फिल्म कांतारा को लेकर खूब चर्चा हो रही है। ये फिल्म 30 सिंतबर को रिलीज हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म हिंदी नहीं बल्कि कन्नड भाषा में रिलीज हुई है। इस फिल्म की पहले दिन कमाई ठीक-ठाक रही, लेकिन उसके बाद कांतारा की कमाई तेजी से आगे बढऩे लगी। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म की कमाई केजीएफ2 के दूसरे मंगलवार की कमाई के ज्यादा है। जहां कांतारा ने 4 से ज्यादा की कमाई की है, तो वही यश की केजीएफ 2 ने 3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म की कमाई देखने के बाद मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे है। कांतारा को मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉन्स को देखने के बाद मेकर्स ने इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला किया है।रिषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा का अभी हाल ही में हिंदी ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। ये फिल्म हिंदी में 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

अन्य ख़बरें

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

Leave a Comment