25.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

आतंक के मुद्दे पर यूएन में चीन ने की चालबाजी, लश्कर-ए-तैयबा के दहशतगर्द को वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से बचाया

बीजिंग ,19 अक्टूबर। चीन की एक बार फिर चालबाजी सामने आई है। जानकारी के अनुसार चीन ने पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के दहशतगर्द को एक बार फिर बचाते हुए उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने से इनकार कर दिया है। चीन ने लश्कर-ए-तैयबा के दहशतगर्द शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी की सूची में शामिल कराने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में ब्लॉक कर दिया है।
चीन ने विश्व निकाय में किसी आतंकवादी को प्रतिबंधित सूची में डालने के प्रयास को चार महीनों के अंदर चौथी बार बाधित किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को बाधित कर दिया है।
बता दें कि हालिया महीनों में यह चौथी बार है जब चीन ने 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत पाकिस्तान स्थित किसी आतंकवादी को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव को बाधित किया है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने दिसंबर 2016 में महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया था।

अन्य ख़बरें

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment