20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

श्रीनाथजी मंदिर से आकाश अंबानी आज राजस्थान में 5जी सेवा शुरू करेंगे

जयपुर  22 Oct. (Rns) । रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी शनिवार को राजसमंद के नाथद्वारा के प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर से राजस्थान में 5जी सेवाओं की शुरूआत करेंगे। जानकारी के अनुसार आकाश अंबानी शनिवार की सुबह विशेष विमान से उदयपुर पहुंचेंगे, जहां से वह रेगिस्तानी राज्य में 5जी सेवा शुरू करने के लिए नाथद्वारा जाएंगे। अंबानी परिवार के देवता श्रीनाथजी पर बहुत विश्वास है- जिनके मंदिर से पहले रिलायंस जियो 4जी सेवाओं की शुरूआत भी की थी।

इस साल सितंबर में मुकेश अंबानी ने श्रीनाथजी के दर्शन कर मंदिर के महंत विशाल बाबा से आशीर्वाद लिया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि राज्य में नाथद्वारा स्थित मंदिर से 5जी सेवाएं शुरू की जाएंगी।

अन्य ख़बरें

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा

Newsdesk

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

Leave a Comment