26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एक बार फिर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत, गाय से टकराने के बाद आगे का फ्रंट टूटा

नई दिल्ली 29 Oct. (Rns): भारत की सबसे सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है। जिसके चलते वंदे भारत के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेन एक गाय से टकरा गई थी। जिसके बाद ट्रेन को करीब आधे घंटे के आसपास रुकना पड़ा। इस हादसे के चलते ट्रेन के आगे के हिस्से के साथ-साथ ट्रेन के इंजन को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उसके बाद उसे आगे के गंतव्य तक रवाना किया गया। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई सेंट्रल डिवीजन के वलसाडी में अतुल के पास वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन एक मवेशी के साथ टकरा गई। इस गहना में एक बैल मारा गया है। ट्रेन 29 अक्टूबर 2022 को मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर थी।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 8.17 पर हुई है। घटना के बाद ट्रेन को लगभग आधे घंटे तक रोके रखा गया तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर पर नुकसान हुआ है। हादसे की जानकारी होते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए थे और उन्होंने सभी निरीक्षण और परीक्षण के बाद ट्रेन को रवाना किया है।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading